गणेश पूजा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, गणपति क्लब धीराजगंज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया भूमि पूजन।

SHARE:

सरायकेला :– श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर-2 स्थित धीराजगंज में आगामी गणेश पूजा को लेकर गणपति क्लब की ओर से मंगलवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए भूमि पूजन में भाजपा नेता अशोक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। पुरोहित शुभम पांडेय ने पूजा-अर्चना की विधि संपन्न कराई।

 

कार्यक्रम में गणपति क्लब के अध्यक्ष समर सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, सचिव राज गोरई और सह-सचिव सोम नंदी समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं युवा नेता सम्राट सिंह, युवा नेता महेश सिंह, आशीष नंदी, विशाल यादव, माणिक दास, अंशु सिंह, साहिल, सुमन, शिवा, गणेश, उत्तम, विवेक, गौरव, शिवा तिवारी, निशांत और शिवम तिवारी समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भूमि पूजन के दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गणपति क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगामी गणेश पूजा को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा स्थल, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

समिति सदस्यों ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ जुटे हुए हैं। भूमि पूजन के साथ ही गणेश पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें