गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, नई जिम्मेदारियों के साथ छात्रों ने लिया नेतृत्व का संकल्प।

SHARE:

सरायकेला रिपोर्ट :– गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार, 9 सितंबर को नवनियुक्त छात्र परिषद के पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करना रहा।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के बैंड द्वारा उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू रॉय के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती के आह्वान और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने विशिष्ट अतिथि श्री विक्टर एंथनी का स्वागत किया।

इस अवसर पर निदेशक श्री सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू रॉय, प्रधानाचार्या श्रीमती किरण चोल्ली, प्रशासक श्रीमती रीमा बनर्जी, सचिव श्रीमती शिप्रा पाल एवं प्रबंधक श्री मुकेश पाठक ने छात्र परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

नवनियुक्त छात्र नेताओं को बैज एवं सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया। SPL के रूप में सकेत कुमार पंडित और ASPL के रूप में सोनाक्षी कुमारी ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं बैंड प्रतिनिधि, अनुशासन प्रभारी, प्रार्थना सभा प्रभारी, गतिविधि प्रभारी और काउंसलर्स के रूप में अन्य विद्यार्थियों को दायित्व सौंपे गए।

शपथ ग्रहण के दौरान छात्र नेताओं ने विद्यालय के अनुशासन एवं आदर्शों को बनाए रखने, अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छात्र परिषद विद्यालय की गरिमा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें