गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई।

SHARE:

सरायकेला-खरसावां: गम्हरिया स्थित अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की। जांच के दौरान होटल में अस्वच्छ वातावरण मिलने के साथ-साथ कुछ कर्मचारी बिना मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र के काम करते पाए गए।

निरीक्षण के दौरान करीब 30 किलो फफूंदयुक्त लड्डू बरामद किए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

विभाग ने होटल संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से साफ है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें