लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 15 की मौत, कई घायल

SHARE:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इमारत के निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लिनिक, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई छात्र और कर्मचारी अंदर फंसे रहे।

हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल और बचाव दल ने दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख तथा घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें