चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरीकांड का खुलासा, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

SHARE:

चक्रधरपुर पुलिस ने शहर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरीकांड का खुलासा करते हुए चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह चक्रधरपुर में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं में से एक थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र निवासी 46 वर्षीय अलाउद्दीन शेख और 34 वर्षीय उमर रजा उर्फ साबिर के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के सैफुद्दीन टोला निवासी 26 वर्षीय महबूब आलम और 33 वर्षीय असराउल हक के रूप में की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, चोरी किए गए मोबाइलों की सूची, मोबाइल के बैक कवर समेत कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच 06एच-7510) भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इस तरह की अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं तथा चोरी के सामान को कहां-कहां खपाया गया।

पूरे मामले की जानकारी चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरीकांड के खुलासे से शहर में राहत की स्थिति है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें