झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर राजनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन।

SHARE:

सरायकेला:– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर राजनगर प्रखंड स्थित प्राचीन भीमखंडा प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन एवं भीमखंडा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। दिनभर चले शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रेनकोट एवं छाता देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले वॉलिंटियर्स के बीच शर्ट का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर के पी सोरेन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। विज्ञान ने भले ही काफी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज तक कृत्रिम रूप से खून की एक बूंद बनाने में सफल नहीं हुआ है। ऐसे में रक्तदान ही वह माध्यम है, जिसके जरिए आपातकाल में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
शिविर का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल महतो ने किया। मौके पर छोटू राम महतो, दोल गोविंद महतो, बना पंचायत के मुखिया राम सिंह हेम्ब्रम, दिलीप महतो, बंगाल मार्डी, रुद्रों महतो एवं युगल किशोर महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें