ट्रैक पर हाथियों का झुंड, सामने थी राजधानी एक्सप्रेस; वनकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

SHARE:

असम : होजाई जिले में रेलवे ट्रैक पर अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। उसी दौरान तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस भी वहां से गुजरने वाली थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते हाथियों को देख लिया और लोको पायलट व लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया।

हवाइपुर इलाके में हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। वनकर्मियों ने ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर तालमेल के चलते राजधानी एक्सप्रेस को सुरक्षित तरीके से रोक दिया गया और हाथियों के ट्रैक पार करने तक ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया गया।

हाथियों के सुरक्षित रूप से ट्रैक पार करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले हाथी कॉरिडोर में सतर्कता और वन विभाग-रेलवे के समन्वय की अहमियत को सामने रखा है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पहले भी ट्रेन और हाथियों की टक्कर की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इस बार समय रहते उठाए गए कदम से संभावित जनहानि और वन्यजीवों के नुकसान, दोनों को टाल दिया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें