ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर कार्रवाई

SHARE:

बेंगलुरु। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (KFSDA) ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जहरीले धतूरा (Datura) फल और बीजों को खाद्य पदार्थ के रूप में बेचे जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगली सूचना तक निलंबित करने का आदेश दिया है।

जांच के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरा फल और बीज मानव उपभोग के लिए उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई। कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी पाए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित लिस्टिंग और विज्ञापनों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

विभाग ने तीनों कंपनियों को धतूरा को खाद्य सामग्री के तौर पर बेचने, वितरित करने, प्रदर्शित करने या उसका विज्ञापन करने पर रोक लगाई है। साथ ही कंपनियों से अनुपालन रिपोर्ट और भविष्य में ऐसी बिक्री नहीं होने का आश्वासन मांगा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक धतूरा एक विषैला पौधा है और इसके फल व बीजों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिनके जरिए ये उत्पाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचे।

मामले की सुनवाई के दौरान BigBasket ने धतूरा की ऑनलाइन बिक्री रोकने और भविष्य में उत्पाद पर “Not for Human Consumption” का स्पष्ट लेबल लगाने की बात कही, जबकि Swiggy Instamart ने अतिरिक्त समय मांगा। Amazon की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। विभाग ने इन प्रतिक्रियाओं को संतोषजनक नहीं माना।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें