सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोक में झारखंड, हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख।

SHARE:

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई समान और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सोनू भैया को याद करते हुए कहा कि उनके निधन को स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है।

हेमंत सोरेन ने लिखा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए सिर्फ वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे। वे स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में झारखंड आंदोलन के दौर को याद करते हुए कहा कि सोनू कुमार ने स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से काम किया। JMM के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंडियत के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में लिखा— “सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी… आप हमेशा याद आएंगे भैया।”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

राज्य

शहर चुनें