जिसे लोग पागल कहते थे, उसी ने नदी बदल दी! अब विदेश से आया नौकरी का ऑफर।

SHARE:

मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों देशभर में चर्चा में हैं।

अजनार नदी में प्लास्टिक, कचरे और गंदगी का अंबार देखकर बिट्टू ने खुद नदी की सफाई का बीड़ा उठाया। महीनों तक उन्होंने लगातार मेहनत की और नदी के कई हिस्सों को साफ किया। उनके काम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो देशभर से लोगों ने उनकी तारीफ की।

बिट्टू की मेहनत की तारीफ उद्योगपति आनंद महिंद्रा से लेकर क्रिकेटर केविन पीटरसन तक कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उनसे मुलाकात कर उनके प्रयास की सराहना की।

अब उनकी मेहनत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। The Ocean Cleanup के संस्थापक और CEO Boyan Slat ने सोशल मीडिया पर बिट्टू को अपनी संस्था के साथ काम करने का ऑफर दिया है।

❤️ एक युवा ने साबित कर दिया—बदलाव के लिए बड़ी टीम नहीं, बड़ा हौसला चाहिए।

आप बिट्टू तबाही के इस काम को कितने नंबर देंगे?

👇 10 में से कितने? कमेंट में बताइए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें