बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद।

SHARE:

सरायकेला : खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज,  खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ा बाम्बू स्थित सोमया गगराई चौक के पास देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, फंसा हुआ कारतूस, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 1:20 बजे आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ा बाम्बू में दो लोगों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि दोनों आरोपी जोर-जोर से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निरंजन दास, पिता संतोष कुमार दास, ग्राम पोटोबेड़ा तथा सुनील साहू, पिता स्वर्गीय प्रदीप साहू, ग्राम खमारडीह को पकड़ा। तलाशी के दौरान निरंजन दास के पास से एक देसी कट्टा मिला, जिसमें गोली फंसी हुई थी। वहीं आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।

 

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील साहू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

 

इस मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज करते हुए BNS की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें