जमुई छेड़छाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर

SHARE:

जमुई, बिहार: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की शाम को कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ युवकों ने रोक लिया था। वायरल वीडियो में दोनों के साथ कथित तौर पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और छात्रा के साथ छेड़छाड़ दिखाई दे रही थी। मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। अधिकारियों के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी बताया है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वायरल वीडियो को प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें