जमशेदपुर : झारखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार सुबह जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब तीन बजे एक कार में सवार चार लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी पुत्री तृषा भी शामिल बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय अपने कार्यक्रम छोड़कर जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दुखद हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।










