जबलपुर के कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म “Russia के रसिया” यूट्यूब पर रिलीज

SHARE:

भोपाल : भारतीय सिनेमा में आजकल नई सोच और लीक से हटकर कहानियों को पर्दे पर उतारने का जो दौर चल रहा है, उसी कड़ी में एक और दिलचस्प नाम जुड़ गया है। Anjpix Collectives LLP द्वारा निर्मित फिल्म “Russia के रसिया” Riro Talehouse यूट्यूब चैनल पर अब आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुकी है। इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका था, और अब पूरी फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से ज्यादा जुड़ी हुई हैं। कारण यह मध्य प्रदेश के जबलपुर में फिल्माई गई हैं। वहीं, इसमें जबलपुर के कलाकारों ने अभिनय भी किया है और इस फिल्म में बुंदेलखंडी भाषा की झलक भी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक ऐसे ‘देसी सफर’ की कहानी है जो रूस जाने के सपनों से जुड़ा हुआ है। कहानी की शुरुआत भारत के एक ऐसे छोटे और सपनों से भरे गांव से होती है, जहां के कुछ लड़कों की आंखें खुली आंखों से रूस जाने का ऐसा सपना देखती हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो।

यह सफर सिर्फ विदेश यात्रा का नहीं, बल्कि सपनों, दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा का एक अनूठा संगम है। फिल्म यह भी दर्शाती है कि कैसे बिना पूरी सच्चाई जाने, सोशल मीडिया पर बनाई गई कहानियों पर आंख मूंदकर यकीन करने के क्या-क्या मजेदार नतीजे सामने आ सकते हैं। गांवों की तंग गलियों से लेकर रूस के ठंडे मैदानों तक पहुंचने की इस होड़ में ये लड़के सब कुछ पीछे छोड़ने को तैयार हैं—लेकिन क्या सपना वैसा ही है जैसा दिखता है या कुछ और? इसका जवाब आपको पूरी फिल्म देखकर मिलेगा।

दमदार अभिनय और कास्ट

फिल्म में कलाकारों की एक लंबी और मंझी हुई फौज नजर आती है, जो कहानी में जान फूंक देती है। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं :

 

भूपेश सिंह, जो इससे पहले ‘गंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी मशहूर फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुके हैं।

भगवान दास पटेल उर्फ बीडी, जो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भी नजर आ चुके हैं।

इनके अलावा राणा प्रताप सेंगर, अमर सिंह परिहार, तरुण ठाकुर, गीतिका श्याम, सारिका नायक, कविता गौतम, अतुल तिवारी, विनय शर्मा, बिजौले नामदेव, मनीष तिवारी और विवेक पांडेय सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदायगी से किरदारों को जीवंत किया है।

 

पर्दे के पीछे की टीम

एक बेहतरीन कहानी को पर्दे पर उतारने में कुशल तकनीशियनों और निर्देशकों का बड़ा हाथ होता है:

निर्माता : अंजली वर्मा

लेखक एवं निर्देशक : मनीष दुबे

संगीत एवं गीत : श्रीधर नागराज

गायक : श्रीधर नागराज, भूपेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रंजीत चौधरी

डीओपी : विजय पोहारे

एडिटर : मनीष दुबे

क्रिएटिव प्रोड्यूसर : रितेश वर्मा

लाइन प्रोड्यूसर : पंकज पारे

 

देखें या नहीं?

यदि आप एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो आपको गांवों की सोंधी खुशबू से जोड़ते हुए गुदगुदाए और साथ ही सोशल मीडिया के इस दौर पर एक मजेदार कटाक्ष भी करे, तो “Russia के रसिया” आपके वीकेंड के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप सीधे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

राज्य

शहर चुनें