तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट कंपनी के अमोनिया प्लांट से गैस लीक होने की घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए। गंभीर रूप से प्रभावित 15 लोगों का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। 48 अन्य कर्मचारियों को स्थानीय निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार सुबह पेरियपालयम के पास कनिगईपायर स्थित कंपनी में हुई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी अपने आवासीय कमरों में आराम कर रहे थे, तभी फैक्ट्री से करीब 50 मीटर दूर स्थित अमोनिया प्लांट से गैस रिसने लगी। गैस फैलते ही कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट होने लगी।
स्वास्थ्य मंत्री ई. अरुणराज ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों में अधिकांश महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।











