दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश में एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।











