जमशेदपुर में स्वर्गीय रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

SHARE:

जमशेदपुर: टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ झंडा चौक पर पूर्व मंत्री एवं झामुमो के कद्दावर नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विशेष रूप से राजस्थान के संगमरमर से तैयार की गई इस प्रतिमा का निर्माण कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। प्रतिमा का अनावरण 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। यह प्रतिमा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें