₹50 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

खूंटी | झारखंड: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB रांची की ट्रैप टीम ने अहर्तू थाना, खूंटी की थाना प्रभारी पु०अ०नि० सपना सुलेखा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 30 जुलाई 2026 को की गई।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्याम कुमार ने ACB में लिखित शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले से नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें