सरायकेला :- जगन्नाथपुर गम्हरिया के वैदिक विद्यालय नव ज्योति विद्या मंदिर में बढ़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव के द्वारा झंडातोलन और राष्ट्रीय गान से हुआ, कार्यक्रम में मौजुद सभी अतिथियो, शिक्षकों, अभिभावको और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान की तरह बच्चों के द्वार गाये राष्ट्रीय गीत को भी सम्मान दिया। बच्चों ने कार्यक्रम अपने विभिन्न प्रस्तुतियों से और भी रंगीन बना दिया, नर्सरी से कक्षा 2 के बच्चों ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की वेश भुसा धारन कर झाकी प्रस्तुति की और बङे बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी कार्यक्रम की सबसे बेहतर प्रस्तुति थी, एक नाटक – “आजादी कब मिलेगी” जिसके द्वार बच्चों ने ये बताया कि भले हमारे देश को 80 साल हो गए आजाद हुए पर आज भी हम हमारे समाज में मौजुद कुरित्यो के गुलाम है, जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बेटा बेटी में भेद भाओ, रिश्वतखोरी आदि। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होनें बच्चों को तिरंगे का सम्मान करना और देश हित कार्य करने की लिए सलाह दी ।












