पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।
मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि वह जल्द ही बिहार में अपनी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है और करीब 50 से 60 दिनों तक शूटिंग चल सकती है।
बिहार में फिल्म की शूटिंग होने से राज्य के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।










