आजसू पार्टी को हरेलाल महतो ने कहा अलविदा, केंद्रीय महासचिव पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

SHARE:

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव पद के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को सौंपा है।

इस्तीफा पत्र में हरेलाल महतो ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी में मिले सम्मान, अवसर और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। पत्र में उन्होंने “वर्तमान परिस्थितियों” का उल्लेख किया है, हालांकि अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है।

हरेलाल महतो के इस्तीफे के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र के कुकड़ू, नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ के प्रखंड स्तर के कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबर भी सामने आई है।

अब सबसे ज्यादा चर्चा हरेलाल महतो के अगले राजनीतिक कदम को लेकर है। उनके किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन फिलहाल उनके अगले कदम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें