जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










