SHARE:

सरायकेला :- सरायकेला परिसदन में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुवेंदु महतो की अध्यक्षता में पार्टी के विधायक, सांसद, केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिलाध्यक्ष तथा नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष-सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।

 

इस दौरान गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधन राज्य की संपदा हैं। इनके अधिकार और हितों की रक्षा के लिए झामुमो पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान, अस्मिता और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त विधेयक के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी और झारखंड के हितों की रक्षा के लिए पार्टी एकजुट होकर संघर्ष करेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें