पांच मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचाने में करीब पांच मिनट की देरी एक डिलीवरी एजेंट को भारी पड़ गई। ग्राहक ने कथित तौर पर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगा सागर कॉलोनी स्थित गंगा हाइट्स सोसाइटी का बताया जा रहा है। घटना 14 अगस्त की रात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Blinkit का ऑर्डर लेकर पहुंचे डिलीवरी एजेंट को करीब पांच मिनट की देरी के बाद ग्राहक ने कथित तौर पर पहले डांटा और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर थप्पड़ और लात मारी।

CCTV फुटेज में कथित आरोपी डिलीवरी एजेंट के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। फुटेज के एक हिस्से में डिलीवरी बॉय को फ्लैट के अंदर ले जाते हुए भी देखा गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने डिलीवरी कर्मचारियों के साथ इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

पुलिस ने डिलीवरी एजेंट की शिकायत और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना ने एक बार फिर तेज डिलीवरी सेवाओं से जुड़े गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें