दिनदहाड़े गोली मारकर आटा मिल कर्मी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

धनबाद: झारखंड के धनबाद में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने आटा मिल के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने 45 वर्षीय उमेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक झरिया के बस्ताकोला निवासी थे और गोधर स्थित एक आटा मिल में पिछले 7-8 वर्षों से कार्यरत थे। वह व्यापारियों से भुगतान (कलेक्शन) का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कलेक्शन से लौटते समय अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह, भूली और केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस लूट, पुरानी रंजिश और व्यावसायिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक के पास मौजूद नकदी लूटी गई या नहीं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें