सरायकेला रिपोर्ट: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से सरायकेला- खरसावां जिला मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना- प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र- युवा, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरना- प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। साथ ही राज्य सरकार से प्रतियोगी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के लाखों प्रतियोगी छात्र वर्षों से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना आवश्यक है। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा कायम रह सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और छात्रों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। वही मौके पे कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा प्रेम मार्डी, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो,
केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, जिला महासचिव गोपाल चन्द्र महतो,
नगर अध्यक्ष आदित्यपुर प्रदीप महतो,नगर जिला अध्यक्ष आदित्य महतो सहित जिले भर के झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।











