शिव मंदिर की छत ढलाई का गणेश महाली ने किया शुभारंभ।

SHARE:

आदित्यपुर:- सतबहिनी जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को छत ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली मुख्य रूप से मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

गणेश महाली ने कहा कि मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मंदिर लोगों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता से भी जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा होने की प्रार्थना की।

गणेश महाली ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र के विकास एवं लोगों से जुड़े कार्यों में वे अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा मुरारी, धर्मेंद्र यादव, शुभम कुमार, कृष्णा पंडित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें