कोलाबिरा में भाजपाई समर्थकों के साथ शंभू मंडल सड़क पर उतरे।

SHARE:

सरायकेला :-  जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद बुलाया गया। हालांकि सरायकेला जिले में बंदी का व्यापक असर देखने को नहीं मिला और अधिकांश इलाकों में सामान्य जनजीवन चलता रहा। इसी दौरान टाटा- सरायकेला मार्ग पर कोलाबिरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल ने कहा कि जिस तरह छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया, उसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

https://youtube.com/shorts/3VTw1OchYqw?si=-gwPwOOBjQpTDTxT

उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। शंभु मंडल ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल सड़क जाम समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाती है और भविष्य में दोबारा छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया जाता है, तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी। प्रशासन की समझाइश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो गया। सरायकेला में बंदी के दौरान किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें