राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 04 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त, 7,100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।

SHARE:

सरायकेला : – सरायकेला जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना के आधार पर दिनांक 16 अगस्त, 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनबानी एवं हनुमतबेड़ा में विधिसम्मत रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान 04 अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, मौके से 7,100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 140 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।

बरामद अवैध उत्पाद को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें