अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महिला समाज की नयी कमिटी का गठन, नई कमिटी ने ली समाज को सशक्त बनाने की शपथ।

SHARE:

सरायकेला. अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महिला समाज, सरायकेला-खरसावां की नयी कमिटी का गठन किया गया. इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

 

नयी कार्यकारिणी कमिटी में संरक्षक ऋतु सिंह, अध्यक्ष डॉ. रजनी सिन्हा, महासचिव रोशनी कुमारी, उपाध्यक्ष रीतिका राय एवं रीमा, जबकि सचिव पद के लिए मंजू तिवारी एवं कुमकुम पाण्डेय को मनोनीत किया गया.

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज की जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा सामाजिक हित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन रितिका राय ने किया.

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला के अध्यक्ष कर्नल आर.पी. सिंह, महासचिव अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश निर्मल समेत समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

मौके पर उपेंद्र शर्मा, रमन सिंह, प्रेम कुमार, प्रमोद राय, लालबाबू सिंह, उमेश सिंह, चंद्रचूड़ सिंह, बिमल कुमार सिंह, नरेंद्र चौधरी, बीरेन्द्र तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, संजीव सिंह, अनिल तिवारी, विपेंद्र राय, अमित कुमार, रूपक सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पार्षद रिंकू राय, ऊषा सिंह, रिंटू देवी, मीरा चौधरी, पुनीता एवं बिंदा सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज की महिलाएं और सदस्य मौजूद रहे.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें