जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला दहन, पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

SHARE:

जमशेदपुर, 13 अक्टूबर 2026। जेएनयू मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी विवाद के बीच जमशेदपुर में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। बिष्टुपुर में कथित पत्थरबाजी की घटना के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जेएनयू में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। भाजपा ने इस घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विधायक पूर्णिमा दास साहू भी हुईं शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर की भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू भी शामिल रहीं। उनके साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय का मुद्दा उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है और किसी भी प्रकार की हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

राज्य

शहर चुनें