नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर विवाद के बीच एक नाबालिग लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की खुद को 15 साल की बताते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांग रही है।

वीडियो में लड़की कहती सुनाई दे रही है कि “मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।” उसने अपने बयान पर खेद जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगी है।
बताया जा रहा है कि यह मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सामने आया था। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।











