शिव-हनुमान मंदिर के 12वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, आज होगा रुद्राभिषेक

SHARE:

जमालपुर। अमृतनगर स्थित शिव-हनुमान मंदिर के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दोमुहानी संगम से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पवित्र जल उठाकर भव्य कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

मंदिर समिति के अनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, रविवार को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद (भोग) वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में फूलन सिंह, अशोक सिंह, काशीनाथ यादव, रामगहन पांडेय, दिनेश सिंह, राकेश कुमार, मुद्रिका चौधरी, बुलेट सिंह, किशन दुबे, मिथलेश शर्मा, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें